प्रसिद्ध व्यंग्यकार डॉ ओंकारनाथ चतुर्वेदी जी भावभीनी श्रद्धांजलि।
कोटा / स्टेशन क्षेत्र निवासी व्यंग के सशक्त हस्ताक्षर परम आदरणीय डॉ ओंकार नाथ चतुर्वेदी जी के देहांत का समाचार सुन कर श्री हिंदी साहित्य समिति कोटा के साहित्यकारों एवं कवियों को अत्यंत दुख हुआ है। उनके इस असमय एवं दुखद निधन पर समिति शोक व्यक्त करती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। डॉ ओंकार नाथ चतुर्वेदी जी के स्थान की पूर्ति करना असंभव भी नहीं नामुमकिन है। श्री हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी, भगवत सिंह मयंक, खुशीराम सिंह चौधरी, सुरेंद्र सिंह गौड, कालीचरण राजपूत, कमलेश चौधरी, रौनक खान, तंवर सिंह हाडा,बीएल गोठवाल आदि कवियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।ईश्वर से उन्हें स्वर्ग में स्थान देने की प्रार्थना की है
✍ – डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी
अध्यक्ष श्री हिंदी साहित्य समिति कोटा






