देहदानी नेत्रदान स्वर्गीय अमिता भार्गव की स्मृति में नारी निकेतन में बालिकाओं को पिलाई छाछ
– किसी भी प्रकार की समस्या के लिए तुरंत हमारा सम्पर्क और सहयोग ले सकते हैं – एडीजे गीता चौधरी
कोटा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता चौधरी की मौजूदगी में
नातां रोड़ स्थित बालिका गृह नारी निकेतन में भीषण गर्मी से बचाव के लिए छाछ व लस्सी पिलाई गई। परिंडे भी लगाएं। कार्यक्रम संयोजक यज्ञदत्त हाड़ा ने बताया कि देहदानी और नेत्रदानी अमिता भार्गव कि तृतीय मासिक पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ समाजसेवी अरुण भार्गव ने कहा कि यह संकल्प है कि प्रत्येक माह सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा जारी रहेगी। इस मौके पर प्रदीप भार्गव, आकाश भार्गव सहित श्रीमती सविता कृष्णैया संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, नारी निकेतन की स्थानीय अध्यक्षा मेहंदी रत्ता ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। स्काउट गाइड्स बालिकाओं के द्वारा मुख्य अतिथि एडीजे गीता चौधरी का पुष्प गुच्छ भेंट कर साफ़ा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अरुण भार्गव ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती अमिता भार्गव की स्मरण में कार्यक्रम प्रति माह होता है। कार्यक्रम में मीडिया हाउस के रवि सामरिया, समाजसेवी अभिषेक सैनी मौजूद रहे। स्काउट गाइड्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया धन्यवाद विमल जैन ने दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे गीता चौधरी ने बालिकाओं को कहां किसी प्रकार की कोई भी कानूनी वैधानिक समस्या आने पर वह सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं उन्होंने वहां की महिला अधिकारियों और विभागीय प्रतिनिधियों को केंद्र से जुड़ी बालिकाओं के विकास और उनके उन्नयन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली, एडीजे गीता चौधरी ने अपने हाथों से सभी बालिकाओं महिलाओं को छाछ का वितरण किया।
देहदनी नेत्रदानी स्वर्गीय अमित भार्गव ,स्वर्गीय उमा देवी भार्गव स्मृति संस्थान के सचिव आकाश भार्गव ने बताया कि यह कार्य अमिता भार्गव के स्वर्गवास होने के तीन माह पूर्ण होने पर किए गए जो कि हर माह होते हैं इस तरह के कार्य।





