Sunday, August 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारिश में स्वर्ण रजत मार्केट की खुली पोल, कई जगह से उखड़ रहा प्लास्टर; व्यापारियों ने उठाई तत्काल मरम्मत की मांग

कोटा। शहर की प्रमुख स्वर्ण रजत मार्केट की जर्जर होती इमारत चिंता का विषय बन गई है। मार्केट में कई स्थानों पर दीवारों और छतों से प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है, जो व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है

हाल ही में मार्केट के गेट नंबर 8 और 9 के पास भी प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई, जिसके बाद व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि इस दौरान कोई हानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं करवाई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

व्यापारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में भवन की जर्जर स्थिति और अधिक स्पष्ट हो गई है। कई स्थानों पर प्लास्टर कमजोर होकर टूट रहा है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

व्यापारियों ने मार्केट के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी से मांग की है कि पूरे भवन का निरीक्षण करवाकर जहां-जहां प्लास्टर उखड़ चुका है या भवन कमजोर हो गया है, वहां तत्काल मरम्मत करवाई जाए। उनका कहना है कि समय पर रखरखाव और आवश्यक मरम्मत से मार्केट को सुरक्षित रखा जा सकता है तथा किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सकता है।

गेट नंबर 9 ऊपर छत की तरफ उखड़ा हुआ प्लास्टर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles