दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, नवंबर 2027 तक निर्माण पूरा करने के निर्देश
कोटा/दिल्ली में कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने की। बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री Piyush Goyal, एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी तथा लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 दिसंबर 2027 को हाड़ौती की धरती से पहली उड़ान संचालित करने का लक्ष्य रखा जाएगा। इसके लिए नवंबर 2027 तक एयरपोर्ट निर्माण कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए तथा सभी संबंधित एजेंसियां एनओसी और आवश्यक स्वीकृतियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना की प्रगति की हर तीन माह में समीक्षा की जाएगी।






