Friday, July 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लोक परंपरा और उल्लास का संगम बना इनरव्हील क्लब का तीज महोत्सव

कोटा। सावन माह और हरियाली तीज के उल्लासपूर्ण वातावरण में इनरव्हील क्लब कोटा नॉर्थ द्वारा श्रीनाथपुरम में पारंपरिक तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हरियाली, प्रेम और उल्लास के प्रतीक इस आयोजन में प्रकृति की मनोहारी छटा और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

क्लब अध्यक्ष डॉ. विजेता गुप्ता ने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, प्रेम, सौहार्द और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का उत्सव है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। क्लब सदस्य शैला अग्रवाल ने अतिथियों एवं सदस्याओं का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में ग्रीन थीम “हरी सावन की थीम, सज-धज आई सावन” पर आधारित विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जश्ने बहारा क्वीन का खिताब सुशीला मित्तल एवं अर्चना माथुर ने संयुक्त रूप से जीता। सावन क्वीन सरोज गुप्ता एवं सरोज गोयंका रहीं। हरियाली क्वीन का सम्मान दीपिका चौहान और प्रमिला पारीक को मिला, जबकि चेतना गुप्ता विजेता रहीं। तीज क्वीन के रूप में नीता सिंह गौड़ सम्मानित हुईं तथा मोनिका गर्ग एवं मंजू साहनी विजेता घोषित की गईं। क्विज प्रतियोगिता में संगीता विजय, संगीता तुलस्यान, डॉ. बरथूनिया एवं रजनी गोयल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेस्ट ग्रीन ड्रेसअप का पुरस्कार कौशल्या विजय को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन डायरेक्टर सरिता भूटानी और रेणु लालपुरिया ने किया। क्लब सचिव रजनी ने बताया कि सभी सदस्याओं ने पूरे उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उत्सव का समापन पारंपरिक गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों हई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles