Wednesday, July 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केडीए का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: छत्रपुरा और श्रीनाथपुरम में हटाया अवैध कब्जा, रास्ता कराया सुगम

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) के आयुक्त  बचनेश अग्रवाल के निर्देशन में बुधवार को प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ग्राम छत्रपुरा स्थित प्राधिकरण की भूमि एवं डीसीएम रोड फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से बजरी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अलावा श्रीनाथपुरम ब्लॉक-बी में स्लीप लेन रोड पर भी अवैध रूप से बजरी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस अतिक्रमण के कारण स्लीप लेन पर आवागमन बाधित हो रहा था।

प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने दोनों स्थानों पर अतिक्रमण हटाकर संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी।

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चन्द्र प्रजापति एवं कोटा विकास प्राधिकरण थाना प्रभारी सत्यनारायण मीणा मय जाब्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles