कोटा नान्ता इलाके में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच कल हुए लाठी भाटा जंग की लाइव तस्वीर सामने आई है,इलाके का गवारिया मोहल्ला झगड़े के चलते जंग का मैदान बन गया,एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में जमकर लाठी डंडे चले,तस्वीरों में देखा जा सकता है किस प्रकार पिता पुत्र व भाइयों के बीच हो रहे झगड़े में एक दूसरे पर लाठियां और डंडों से वार किया जा रहा है,झगड़े में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगों को चोट आई है,पीड़ित एक पक्ष देवेंद्रसिंह ने नान्ता थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई,, पीड़ित ने बताया कि उनके भाई-भाभी सहित परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उन पर चाकू,लाठी व डंडों से हमला किया,मोबाइल तोड़ दिया ,हमले में उनके बच्चे,महिला सहित कई लोगों को गंभीर चोटे आई है,तो वही दूर पक्ष ने भी मारपीट कर माता-पिता को बेदखल करने का आरोप लगाया,फिलहाल नान्ता थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है l






