कोटा/गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज कोटा में अंगदान जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) कोटा, कोटा किडनी फाउंडेशन, और राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड (कोटा मंडल) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए गए।
सभी कार्यक्रम GMC कोटा के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ. निलेश कुमार जैन के कुशल निर्देशन में संपन्न हुए।
प्रथम कार्यक्रम
एमडी मिशन नर्सिंग कॉलेजश्रृंखला की पहली गतिविधि एमडी मिशन नर्सिंग कॉलेज में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के सीनियर ट्रांसप्लांट *कोऑर्डिनेटर राकेश जैन, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार शर्मा और दीपिका अवस्थी ने छात्रों एवं फैकल्टी मेंबर्स को अंगदान के प्रति प्रेरित किया।
कॉलेज प्रिंसिपल के निर्देशन में सभी को अंगदान की शपथ दिलाई गई, भ्रांतियां दूर की गईं और प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन हुआ।
द्वितीय कार्यक्रम
सुधा मेडिकल कॉलेज इसी श्रृंखला का दूसरा भव्य कार्यक्रम सुधा मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में सुधा मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर आरके अग्रवाल सर,डायरेक्टर डॉक्टर डीडी गुप्ता सर, डीन डॉक्टर,आरएस मीणा सर, प्रिंसिपल डॉक्टर एमके शर्मा सर,मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ.शिवचरण जलिया सर और डॉक्टर नीतू सोनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे साथ ही कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर शोएब ने किया
इस कार्यक्रम में GMC कोटा के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ. निलेश कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ ऑर्गन ट्रांसप्लांट नोडल अधिकारी डॉ. विकास खंडेलिया, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड कोटा मंडल के पूर्व उप प्रधान इंजीनियर आर.सी. गुप्ता और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीपिका अवस्थी*
विशेष रूप से उपस्थित रहे।यहाँ नोडल अधिकारी डॉ. विकास खंडेलिया
ने PPT के माध्यम से तकनीकी पहलुओं को समझाया। साथ मेंऑर्गन ट्रांसप्लांट से रिलेटेड स्टैटिक्स डाटा भी शेयर किया और ब्रेन स्टेम डेथ के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करी
ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीपिका अवस्थी के द्वारा अंगदान की सामूहिक शपथ दिलाई गई साथ ही अंगदान की डिजिटल शपथ लेने के लिए सभी को प्रेरित किया गया पूर्व उप प्रधान इंजीनियर आर.सी. गुप्ता ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। अंत में मुख्य अतिथि डॉ. निलेश कुमार जैन ने अंगों की अनुपलब्धता से होने वाली मौतों पर चिंता जताई और समाज से जागरूक होने का आह्वान किया।
तृतीय कार्यक्रम:
ट्रिपल आईटी (IIIT) कोटा इसी सफल जागरूकता श्रृंखला के तहत तीसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम ट्रिपल आईटी (IIIT) कोटा में आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में IIIT कोटा के एसोसिएट डीन (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. अजय नेहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही
अंगदान की महत्ता:कार्यक्रम में GMC कोटा के ऑर्गन ट्रांसप्लांट नोडल अधिकारी डॉ. विकास खंडेलिया ने संस्थान के भावी इंजीनियर्स और फैकल्टी मेंबर्स को अंगदान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अंगदान के इस महाभियान में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने का आह्वान किया।
सामूहिक शपथ: इसके पश्चात ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीपिका अवस्थी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, फैकल्टी मेंबर्स और विद्यार्थियों को मानवता के इस पुनीत कार्य के लिए अंगदान की पवित्र सामूहिक शपथ ग्रहण करवाई गई।






