Wednesday, July 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा मंडल की रेलकर्मी निधि रानी करेंगी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व

रेलवे कार्यालय अधीक्षक ने डिस्कस थ्रो में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की पहचान

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से जुड़ी रेलकर्मी निधि रानी 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लास्गो में डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। खेल कोटे के माध्यम से वर्ष 2020 में भारतीय रेल में नियुक्त निधि रानी वर्तमान में तुगलकाबाद में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि रेलवे में नियुक्ति के पश्चात निधि रानी वर्ष 2020 से 2025 तक लगातार अखिल भारतीय रेल खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से भारतीय रेल तथा पश्चिम मध्य रेलवे का गौरव बढ़ा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि रेलवे सेवा के साथ-साथ निधि रानी ने लगातार उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया है। उन्होंने 36वें राष्ट्रीय खेल, गुजरात में स्वर्ण पदक, तीसरी इंडियन ओपन थ्रोज़ प्रतियोगिता, पटियाला में प्रथम स्थान तथा 27वीं नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, भुवनेश्वर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने 60वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, वारंगल; प्रथम इंडियन ओपन थ्रोज़ प्रतियोगिता, पटियाला; 61वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, बेंगलुरु; 63वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, पंचकुला; 63वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, बेंगलुरु तथा 64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, रांची में द्वितीय स्थान (रजत पदक) प्राप्त किया।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी निधि रानी ने भारतीय रेल और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025, रांची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2026 में 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता, रांची में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुनः रजत पदक हासिल किया। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लास्गो के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

मंडल खेल अधिकारी अविरल शर्मा ने कहा कि निधि रानी ने रेलवे सेवा और खेल दोनों क्षेत्रों में अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मंडल खेल अधिकारी  अविरल शर्मा, एनआईएस एथलेटिक्स कोच  अशोक पूनिया एवं पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल परिवार ने निधि रानी को 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश और भारतीय रेल का गौरव बढ़ाएंगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles