Wednesday, July 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

79वें स्वतंत्रता महोत्सव के उपलक्ष्य में नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी ने किया 11 पौधों का रोपण

कोटा। 79वें स्वतंत्रता महोत्सव के उपलक्ष्य में नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी द्वारा शहर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं हाड़ौती के फरिश्ते समाजसेवी आबिद खान के मार्गदर्शन तथा कोटा जिला अध्यक्ष नितिन गौतम के नेतृत्व में शहर के विभिन्न गार्डन एवं पार्कों में 11 पौधों का रोपण किया गया।

जिला अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि स्वतंत्रता महोत्सव के अवसर पर लगाए गए इन पौधों की देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी संगठन ने ली है। प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान ने कहा कि युवाओं और बालिकाओं को अपने घरों एवं आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि शहरों और गांवों में हरियाली बढ़े तथा ऑक्सीजन की मात्रा में वृद्धि हो सके। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का दायित्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान, कोटा जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, प्रदेश सचिव साहिल खान, प्रदेश महासचिव शंकर सिंह नारायण, अशोक, आलोक, दिव्यांग, शाहरुख, सलमान, आमिर, देवेश, धीरेंद्र, रमेश, सिराज, आरिफ, अनवर, उस्मान, जाकिर, सज्जाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles