Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा पुलिस का ‘ऑपरेशन गरुड़व्यूह’ जारी, 28.889 किलो डोडाचूरा के साथ पंजाब के 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

आर.के. पुरम थाना पुलिस की एक सप्ताह में चौथी बड़ी कार्रवाई, मध्यप्रदेश से पंजाब ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ

कोटा। कोटा शहर पुलिस का ‘ऑपरेशन गरुड़व्यूह’ नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। आर.के. पुरम थाना पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर चौथी बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 किलो 889 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पाउडर बरामद कर पंजाब के तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा एवं वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार मारू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात रावतभाटा रोड स्थित बोरावास चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान जसविन्दर सिंह के बैग से 9.842 किलोग्राम, गुरप्रीत सिंह के बैग से 9.971 किलोग्राम तथा बलवन्त सिंह के बैग से 9.076 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पाउडर बरामद हुआ। कुल 28.889 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह मादक पदार्थ मध्यप्रदेश से खरीदकर पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, मुख्य सप्लायरों और खरीद-फरोख्त की पूरी श्रृंखला का पता लगाने में जुटी हुई है। कोटा शहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन गरुड़व्यूह’ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles