Friday, October 30, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जयपुर: निकाय-पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस का युवा शक्ति पर दांव, 50% युवाओं को टिकट देने की तैयारी

जयपुर में चुनाव प्रबंधन कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की ओर से आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों को लेकर चुनाव प्रबंधन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुनाल बनर्जी ने किया। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, चुनावी रणनीति तैयार करने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने संगठन पदाधिकारियों को चुनाव प्रबंधन, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर मार्गदर्शन दिया।

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव एवं प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मीकि के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही युवाओं को अधिक अवसर देने पर विशेष जोर दिया गया। संगठन स्तर पर यह संदेश दिया गया कि आगामी चुनावों में बड़ी संख्या में युवा चेहरों को मैदान में उतारा जाएगा और करीब 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है।

कार्यशाला में प्रदेश सचिव मुख्यालय प्रकाश यादव, महासचिव संगठन केशव तिवारी, स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं विधानसभा बूंदी प्रभारी महावीर सेन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा पंचायत एवं निकाय चुनावों के लिए मजबूत चुनावी प्रबंधन तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles