-प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर
बूंदी।महावीरानंद शिव वाटिका आश्रम, जनता कॉलोनी, रजत गृह गेट नंबर-6 के पीछे, नैनवा रोड, बूंदी में 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन श्री श्री 1008 स्वामी त्यागानन्द जी परमहंस के परम शिष्य एवं श्री श्री 108 गादीपति आचार्य महावीरानंद जी परमहंस के सान्निध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे ध्वज-पताका फहराकर किया जाएगा। इसके पश्चात दूर-दराज से आए अनुयायियों, शिष्यों, भक्तों, संतों एवं समाजसेवियों द्वारा “एक पौधा गुरु मां के नाम” अभियान के तहत आश्रम परिसर में पौधारोपण किया जाएगा।
दोपहर 1:00 बजे परम पूज्य गादीपति आचार्य महावीरानंद जी परमहंस द्वारा संस्कार संवाद एवं प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 2:00 बजे गुरुचरण पूजन, आशीर्वचन एवं आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। सायं 4:30 बजे महाआरती तथा 5:00 बजे आमसभा का आयोजन किया जाएगा।
आमसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विजयंत अमेरा (जिला अध्यक्ष, जार एवं कुश्ती संघ, बूंदी), महावीर मोदी (पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री, भाजपा बूंदी) तथा राजेंद्र कुमार बेरवा (अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग, बूंदी) शामिल होंगे।
रात्रि में विशाल सत्संग का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से पधारे संतजन भजनों एवं आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से ज्ञान की गंगा प्रवाहित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को नामदान भी प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, पर्यावरण प्रेमियों, समाजसेवियों तथा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
यह जानकारी आश्रम के अतिरिक्त सचिव विष्णु प्रजापत ने दी।
प्रेस एवं मीडिया समन्वयक रामावतार राठौर हैं।






