Thursday, July 23, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कनवास में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन

कनवास। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को कनवास उपखंड मुख्यालय पर केंद्र सरकार की शिक्षा नीति एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, लगभग 150 से अधिक पेपर लीक प्रकरणों की जवाबदेही तय करने, जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, छात्रों की मांगों पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने तथा देश के युवाओं से प्रधानमंत्री द्वारा माफी मांगने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चमन चौराहा, कनवास पर एकत्रित हुए, जहां से देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशाल रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। हाथों में तख्तियां एवं बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने “युवा विरोधी केंद्र सरकार मुर्दाबाद”, “पेपर लीक के दोषियों को सजा दो”, “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी के कारण देश का युवा अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों प्रतिभाशाली युवाओं की वर्षों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। लोकतंत्र में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को न्याय देने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी। जब तक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी और युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगोद के अध्यक्ष मिर्ज़ा शकील अहमद ने कहा कि देश का युवा आज रोजगार, शिक्षा और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार उसकी पीड़ा सुनने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है। पेपर लीक जैसी घटनाओं ने करोड़ों युवाओं के विश्वास को गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा दें, सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं तथा संसद में युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर विषय पर विस्तृत चर्चा कर ठोस समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की युवा एवं शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

नगर कांग्रेस कमेटी कनवास के अध्यक्ष रघुनंदन गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया!

प्रदर्शन में मुख्य रूप से देहात जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल नागर,रामराज यादव, महावीर पारेता, अंकुश शर्मा,जगदीश मीणा, राजेंद्र रेगर, भुवनेश शर्मा, मदन मोहन नागर,मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह,नरेन्द्र सोनी, ऋषिराज मीणा,विशाल तिवारी, विशाल मीणा, विक्रम धाकड़, देवलाल गुर्जर, रामावतार खटीक,गोविंद श्रृंगी,गौरीशंकर चौधरी , लोकेश मीणा,यादराम मेघवाल,सुरेश मेवाडा,महावीर नायक,दीनदयाल गुर्जर,रईस सिद्दीकी , गोविन्द शर्मा भोजराज गुर्जर,प्रमोद मीणा,युवा नेता आशीष गुर्जर,जाकिर नोसरानी, भवानी शंकर नागर,पूरणमल सुमन, मोहम्मद नईम,महावीर सैन, शकुर कुरैशी,परसराम गुर्जर,सुल्तान भील, देवी सिंह,गजेन्द्र चौधरी,अब्दुल रहमान ,शंकर मरोठा, रामस्वरूप डंगोरिया,गुद्दू पठान, जय प्रकाश सैन, रमेश कंडेरा,राम परसाद, इकराम भाई , गुर्जर,महेश मालव,इकराम भाई, मंजूर अन्सारी, प्रवीण नागर, तेजपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles