“मोदी जी के बच्चे नहीं,दूसरों के बच्चों का दर्द क्या जानेंगे ?” -राखी गौतम
कोटा /शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में शाम 4:30 बजे आईनॉक्स सिनेमा (एलन के पास), महावीर नगर रोड से जवाहर नगर थाना तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। मार्च के समापन पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर नगर थाने पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम सहित सेकड़ो पदाधिकारी गण सहित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी देकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आमजन, छात्र-छात्राएं, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने “छात्रों पर अत्याचार बंद करो”, “शिक्षा बचाओ, देश बचाओ” जैसे नारों के साथ मार्च निकाला।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। नीट परीक्षा में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की आवाज़ बनने पहुंचे तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया, जो बेहद निंदनीय है।
राखी गौतम ने कहा, “जो सरकार बच्चों की नहीं हो सकती, वह किसी की भी नहीं हो सकती।” उन्होंने कहा मोदी जी के बच्चे नही दूसरे के बच्चों का क्या दर्द जानेंगे उन्होंने कहा कि कोटा देश की शिक्षा नगरी है, जहां हर वर्ष लाखों विद्यार्थी NEET एवं JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों को न्याय दिलाने की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।
कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि सामूहिक गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से
शहर अध्यक्ष राखी गौतम,पूर्व अध्यक्ष रविंद त्यागी,पूर्व पीसीसी सचिव डॉ जफर मोहम्मद, पूर्व विधायक पूनम गोयल,पूर्व पीसीसी सचिव शिवकांत नंदवाना, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर,पूर्व उपमहापौर पवन मीणा,महासचिव डॉ विजय सोनी,उपाध्यक्ष अनुराग गौतम,महामंत्री श्याम गौतम,शिख बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल राणा,महामंत्री राधेश्याम वर्मा,प्रमोद त्रिपाठी,पूर्व पार्षद अमोलक देवी,शिवराज गुर्जर,सुभाष सैनिक,मंडल अध्यक्ष मनीष भारद्वाज , चेतन सोलंकी,जवाहर बाल मंच अध्यक्ष शुभम खुराना,कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा,सेवादल कांग्रेस तोकीर , जुम्मा अंसारी , शानू इनायत
युवा कांग्रेस आशीष गोचर , मनीष पार्रेता , महावीर मेघवाल,सिद्दीक अंसारी,गिरिराज मीणा,महिला कांग्रेस रेहाना अंसारी,अमन गौतम ने गिरफ्तारिया दी प्रदर्शन मेंडीसीसी उपाध्यक्ष कपिल शर्मा , हेमराज गौतम , श्याम गौतम , योगेश विजय , भुवनेश मीणा , सेवादल अध्यक्ष प्रेम लाहोरिया , लक्ष्मी तंवर , पुष्पा शर्मा , मंडल अध्यक्ष , शहजाद खान , संजय जैन , करन नरुका , धर्मवीर मेघवाल , मयंक शर्मा , प्रेम पालीवाल , नरेंद्र हाड़ा ,खेमराज टीटू, शानू इनायत , युवा कांग्रेस अमन खान , मुकुल सोलंकी , कुणाल शर्मा , वार्ड अध्यक्ष ऋषभ दुबे , रोहित व्यास , सोहन मीणा , भवानी शंकर गुर्जर , दीपक वर्मा ,अनिरुद्ध गोमा , राशिद सिद्दीकी ,लोकेश सृष्टि , खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू अब्बासी , एसटी अध्यक्ष कमलेंद्र मीणा , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ राजेश गोस्वामी ,अभाव अभियोग अध्यक्ष गिरीवाज भार्गव , आईटी सेल अध्यक्ष प्रदीप सुमन , प्रदीप पंवार , रमेश यादव , लाड़ कंवर , रजत कुमार ,एनएसयूआई यश गौतम , निलेश यादव , पीसी मीणा , बुद्धि नागर, शोयब अली जुम्मा , मनजीर हुसैन ,अमित दाधीच आदि
हजारों की संख्या कोटा दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षदगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,छात्र उपस्थित रहे।






