Wednesday, September 9, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

CBN का बड़ा एक्शन: 90.6 किलो डोडा चूरा, हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

कोटा/चित्तौड़गढ़। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने तीन अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों में करीब 90.6 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा, 0.370 किलोग्राम प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक वीड्स (गांजा), दो वाहन जब्त किए हैं तथा 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी मामलों में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।

स्पेन से आए पार्सल में मिला हाइड्रोपोनिक गांजा

CBN को FPO कस्टम्स जयपुर से सूचना मिली थी कि स्पेन से आए एक अंतरराष्ट्रीय पार्सल में मादक पदार्थ हो सकते हैं। 21 जुलाई  को CBN जयपुर और FPO कस्टम्स की संयुक्त कार्रवाई में पार्सल की तलाशी ली गई। जांच के दौरान बेबी बैग में छिपाकर रखे गए 6 पैकेटों से कुल 370 ग्राम प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक वीड्स (गांजा) बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

चित्तौड़गढ़ में ऑल्टो कार से 45.390 किलो डोडा चूरा

एक अन्य कार्रवाई में CBN चित्तौड़गढ़ सेल को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से एक ऑल्टो कार में अवैध डोडा चूरा लाया जा रहा है। 22 जुलाई को मोरवन-जावद रोड स्थित बावल गांव के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी कार छोड़कर भागने लगे। CBN टीम ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी में 3 बैगों से 45.390 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। वाहन और मादक पदार्थ जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

कोटा में फॉर्च्यूनर से 45.210 किलो डोडा चूरा बरामद

तीसरी कार्रवाई में CBN कोटा की टीम ने मंदाना टोल प्लाजा पर जांच के दौरान झालावाड़ की ओर से आ रही एक टोयोटा फॉर्च्यूनर को रोकने का प्रयास किया। चालक वाहन लेकर भाग निकला और बाद में ग्राम रंक्या खेड़ी के जंगल क्षेत्र में कार छोड़कर चारों आरोपी फरार होने लगे। स्थानीय पुलिस की मदद से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन की तलाशी में 4 बैगों से 45.210 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया।

CBN ने कहा कि ये सभी सफल कार्रवाइयां अधिकारियों की सतर्कता, कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ब्यूरो केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध तस्करी नेटवर्क और ड्रग कार्टेल्स को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles