Wednesday, September 9, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा:रोटरी क्लब पद्मिनी का मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

कोटा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब पद्मिनी द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया ​कि कार्यक्रम में 25 से अधिक गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

सेमिनार में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति शर्मा ने गर्भावस्था के दौरान आवश्यक प्रीनेटल केयर, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मातृ स्वास्थ्य, गर्भावस्था में अनिवार्य टीकाकरण तथा शिशु के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संस्थागत प्रसव के महत्व पर बल देते हुए उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान, सुरक्षित प्रसव, स्तनपान की उपयोगिता तथा नवजात शिशु की समुचित देखभाल के बारे में भी विस्तार से मार्गदर्शन किया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु और स्वस्थ परिवार की अवधारणा को साकार करने के लिए गर्भावस्था के दौरान नियमित चिकित्सकीय परामर्श, संतुलित पोषण और समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में महिलाओं ने गर्भावस्था एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. शर्मा ने सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से समाधान प्रस्तुत किया।

रोटरी क्लब पद्मिनी की अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के साथ महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। कार्यक्रम के समापन पर सोनिया लाखोटिया एवं मंजू यादव के सहयोग से सभी प्रतिभागी महिलाओं को पोषक आहार किट एवं फल वितरित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles