अशफाक अंसारी
कोटा। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) कोटा डिवीजन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन बीबी जोहरा की मस्जिद मदरसा, हीरन बाजार, कोटा में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब सिराज अंसारी, क्लस्टर हेड, एएमपी कोटा डिवीजन ने की। मुख्य अतिथि जनाब शौकत खान, सीआई, मकबरा थाना, कोटा तथा विशिष्ट अतिथि जनाब अरशद अंसारी, चेयरमैन, वाईजीएन एजुकेशन ग्रुप रहे।
कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में शहनवाज खान, मोहम्मद सिराज सदर मदरसा गौसिया अहले सुन्नत मस्जिद बीबी जोहरा, आबिद हुसैन कार्यकर्ता शाह समाज कोटा, मोहम्मद नईम खान, नासिर खलीफा समाज, अब्दुल जब्बार, मो. सलीम, मो. लईक मिल्लत हॉस्पिटल, अनवर अहमद खान स्टेट कैशियर, शांति सदभावना मंच कोटा ओर ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्राथमिक एवं विकास संस्थान कोटा, अब्दुल माजिद अंसारी, इंजीनियर खालिद भाई, रेहाना अंसारी, आरिफ लखारा, मोहम्मद आसिम, सोहेल खान, मुस्तानिर आदि लोग उपस्थित रहे ।
उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय कदम बताया।
Ad….






