कोटा में शराब के नशे में एक शख्स में अपने मकान की पहली मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मामला कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है प्रेम नगर मे देर रात एक व्यक्ति ने कमरे में फांसी लगा ली, परिजनों को पता चलने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया, जहा उसकी मौत हो गई, पुलिस ने आज एमबीएस हॉस्पिटल मे पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है, उद्योग नगर पुलिस के अनुसार मृतक ट्रैक्टर चलाने का काम करता था, शराब के नशे में घर की पहली मंजिल पर फांसी लगा ली, पुलिस मामले की जांच कर रही है




