Saturday, July 11, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ऑपरेशन ‘क्रिमिनल डस्टिंग’ का बड़ा खुलासा: 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 37 चोरी की बाइक बरामद

ऑपरेशन ‘क्रिमिनल डस्टिंग’ का बड़ा खुलासा: 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 37 चोरी की बाइक बरामद

कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग’ के तहत 5 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ हाल के समय की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में रामगंजमंडी, इटावा, मोडक थाना पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

37 चोरी की बाइक बरामद

बरामद मोटरसाइकिलों में—कोटा ग्रामीण की 8,कोटा शहर की 9,बूंदी की 6,झालावाड़ की 4, मध्यप्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों की 2 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इसके अलावा 8 अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी बस स्टैंड, मंदिर, बाजार और सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कोटा ग्रामीण, कोटा शहर, बूंदी, बारां, झालावाड़ तथा मध्यप्रदेश में हुई कई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

मुबारिक उर्फ अंगुरिया पुत्र महमूद, निवासी खातौली (कोटा)

रमेश कुमार उर्फ रामहेत पुत्र रामलाल बैरवा, निवासी छापल्डा भोलू, थाना चेचट

रवि कुमार पुत्र रमेश कुमार उर्फ रामहेत, निवासी छापेडा भोलू, थाना चेचट

दिलराज उर्फ राकेश भील पुत्र माधोलाल भील, निवासी पीपाखेड़ी, थाना सुकेत

टीकमचंद पुत्र जगन्नाथ भील, निवासी पेटभर, थाना सुनेल, जिला झालावाड़

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों एवं चोरी की वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles