Monday, October 12, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नगर निगम द्वारा शहरी सेवा शिविर में हाडोती का प्रत्येक घर हो लाभान्वित-आबिद खान

कोटा। नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं हाड़ौती के वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान ने बयान जारी कर नगर निगम द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों में आम नागरिकों के लिए मकान निर्माण, पट्टा, रजिस्ट्री, ऋण (लोन), लघु उद्योग स्थापना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से मूंगफली विक्रेता, ठेला संचालक, पतासे बेचने वाले, परचूनी व्यवसायी तथा अन्य छोटे व्यापारियों के लिए ऋण एवं स्वरोजगार से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ा लाभ मिल सकता है।

आबिद खान ने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को इन शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इससे न केवल जनसमस्याओं का समाधान होगा, बल्कि शहर के विकास, व्यापार को बढ़ावा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में नालियों की सफाई, बिजली-लाइट व्यवस्था, कॉलोनियों की स्वच्छता एवं अन्य विकास कार्य संतोषजनक ढंग से किए जा रहे हैं। ऐसे में नागरिकों को शहरी सेवा शिविरों में भाग लेकर अपने कार्य समय पर करवाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles