कोटा/प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शक्ति सरोवर, कमला उद्यान, लैंड मार्क सिटी, कुन्हाड़ी, कोटा में 12 जुलाई 2026 (रविवार) प्रातः 10:30 बजे समाज सेवा प्रभाग के तत्वावधान में समाज सेवियों के सम्मान समारोह के अंतर्गत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर हरिनगर सब ज़ोन कॉर्डिनेटर, समाज सेवा प्रभाग राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी एवं पश्चिम विहार, दिल्ली इंचार्ज, वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी उपस्थित रहेंगी। दोनों वरिष्ठ राजयोगिनी बहनें समाज में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिकता एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने के विषय पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करेंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी सेवाएँ देने वाले समाज सेवियों के सम्मान समारोह की रूपरेखा एवं कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की जाएगी।
अतः समस्त सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से सादर अनुरोध है कि वे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को समाचार माध्यमों के द्वारा जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान करें।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
शक्ति सरोवर, कमला उद्यान, लैंड मार्क सिटी, कुन्हाड़ी, कोटा
12 जुलाई 2026
समय: प्रातः 10:30 बजे
निवेदक
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी
कोटा संभाग प्रभारी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कोटा






