दिल्ली/डॉ. सुनीता मेहरोत्रा, वांछित फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा, ने अपना जन्मदिन दिल्ली स्थित फर्स्ट स्टेप विद्यालय में बच्चों और शिक्षिकाओं के साथ आत्मीय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने गीतों और शुभकामनाओं के साथ उनका स्वागत किया।
डॉ. मेहरोत्रा ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और स्वस्थ जीवन का महत्व बताया तथा जीवन में निरंतर सीखते रहने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ खुशियाँ साझा करते हुए उन्होंने कहा कि समाज की सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा, “जन्मदिन तभी सार्थक है जब उसकी खुशियाँ समाज के साथ साझा की जाएँ। बच्चों की मुस्कान मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। हमें शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।”
विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों की सराहना की। पूरा कार्यक्रम सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा। अंत में सभी बच्चों एवं शिक्षिकाओं ने डॉ. सुनीता मेहरोत्रा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा की कामना की।






