Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

समाजसेवी श्रावण लाल मीणा की याद में कर्णेश्वर वन भूमि पर पौधारोपण 

कोटा । समाजसेवी श्रवण लाल मीणा हनुवंतखेड़ा वालों की पुण्य स्मृति में शुक्रवार को कर्णेश्वर महादेव मंदिर के पास वन भूमि पर कर्णेश्वर पर्यावरण संरक्षण समिति अनंतपुरा, हेप्पीनेस सोसायटी के संयोजन में सामाजिक संस्थाओं ने पौधा रोपण कर क्लीन कोटा ,ग्रीन कोट का संकल्प व्यक्त किया। सदस्य ने इस अवसर पर पेड़ लगाओ मां के नाम पेड़ बचाओ मां के नाम के उद्घोष भी लगाए।

कोटा मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ आर पी मीना एवं उनके परिवारजनों व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने 19 वीं पुण्य तिथि पर सार्थक पौधा रोपण किया ‌। समिति के महासचिव बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि इस अवसर पर डॉ अर्चना मीणा,डा अशोक मीणा, प्रदीप मीणा, मूलचंद केसरी लाल, सविता मीणा, जागृति मीणा,डा संजय धाकड़,भारत स्वाभिमान आंदोलन के गिरिराज गुप्ता, समिति की सह सचिव दीप्ति अरोड़ा , सुखविंदर सिंह कपूर आदि गणमान्य लोगों ने जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान को थामने के लिए व्यापक पौधा रोपण और उनके संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा आश्रम के संचालक यज्ञदत्त हाडा ने बताया भारत स्काउट गाइड,मानव कल्याण समिति, वरिष्ठ जन कल्याण समिति के सदस्यों ने परम्परागत प्रजातियों के पौधे लगाए। सार्थक मीणा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं प्रदूषण से मुक्त शहर बनाने के लिए अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति को संजोते हुए पौधारोपण को आदत बनाया जाए।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles