कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत इटावा, सांगोद और कैथून थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में लगभग 150 से 200 छात्र-छात्राओं एवं सुरक्षा सखियों ने भाग लिया। कम्युनिटी पुलिस टीम ने आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस), साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों, महिला सुरक्षा, महिलाओं से जुड़े कानूनों तथा पुलिस थानों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को राजकॉप सिटिजन ऐप डाउनलोड कराया गया। कालीका पेट्रोलिंग यूनिट ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मेलों और सार्वजनिक स्थलों पर छेड़छाड़ या अन्य शरारती गतिविधियों की स्थिति में पुलिस से त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई।




















