Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

उत्साह और उमंग के साथ थिरका ‘विश्वेरा सखी ग्रुप’, ब्लू किंगडम वाटर पार्क में मनाई शानदार सावन पिकनिक

​कोटा,मौसम की पहली फुहारों और सावन के उल्लास के बीच, कोटा के प्रसिद्ध ‘विश्वेरा सखी ग्रुप’ द्वारा एक शानदार सावन पिकनिक का आयोजन किया गया। कोटा के ‘ब्लू किंगडम वाटर पार्क’ में आयोजित इस पिकनिक में ग्रुप की सखियों का उत्साह और तालमेल देखते ही बनता था।

धार्मिक अनुष्ठान से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरा और भक्ति के साथ हुई। ग्रुप अध्यक्ष कविता दुगेरिया ने बताया कि पिकनिक का शुभारंभ सभी सखियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ ‘शांतिधारा’ करवा कर किया गया। धार्मिक मांगलिक क्रिया के बाद सभी सखियां मनोरंजन के सफर पर निकल पड़ीं।

​58 सखियों ने उठाया वाटर राइड्स और खेलों का आनंद

पिकनिक में ग्रुप की 58 सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाते हुए सभी ने वाटर पार्क की रोमांचक राइड्स, वेव पूल और विभिन्न मनोरंजक खेलों का भरपूर लुत्फ उठाया। सावन के गीतों पर सखियों ने जमकर डांस किया और बचपन की यादों को ताजा किया। इस दौरान सभी के लिए स्वादिष्ट नाश्ते और लजीज भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।ग्रुप की सचिव सुधा एवं कोषाध्यक्ष आकांक्षा ने बताया कि पूरे कार्यक्रम को अनुशासित और बेहद मनोरंजक बनाने में कोर टीम की सदस्यों का अहम योगदान रहा।

आयोजन में:ऋतु ,​माधुरी ​नीलू,​कल्पना​अर्चना,अनीता सुमन जैन राजकुमारी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और सभी व्यवस्थाएं संभालीं।

कार्यक्रम के समापन पर ग्रुप की सदस्य प्रिया ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रायोजकों (स्पॉन्सर्स), सहयोगी सखियों और उपस्थित सभी सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles