Friday, July 10, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नयापुरा में सफाई मित्र कार्यशाला आयोजित, स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 को लेकर दिया प्रशिक्षण

कोटा/ स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 72 के सेक्टर-3, नयापुरा में Envision 5R Waste Management द्वारा सफाई मित्र कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सफाई मित्रों को स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के उपयोग एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त कोटा के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम कोटा से CSI  भारत धूलिया , S.I.  दिनेश सोनवाल एवं जमादार  सिकंदर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन Envision 5R Waste Management के IEC Expert  दीपेश बघेल एवं टीम सदस्य  अमन जी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles