Thursday, August 20, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

समाज सेवा कर मनाया शहर जिला कांग्रेस सचिव योगेश विजयवर्गीय ने अपना जन्मदिन

कोटा /समाज सेवी एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव योगेश विजयवर्गीय ने अपना जन्मदिन परंपरागत जश्न की बजाय समाज सेवा कर मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम मौजूद रहीं।

योगेश विजयवर्गीय ने सुबह से ही सेवा कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाया और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विजयवर्गीय ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम के साथ पौधारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जन्मदिन पर सेवा कार्य से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। जरूरतमंदों की मदद और प्रकृति की सेवा ही सच्ची मानवता है।”

मुख्य अतिथि राखी गौतम ने योगेश विजयवर्गीय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “युवाओं को ऐसे सेवा कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज के प्रति यह समर्पण अनुकरणीय है।”

कार्यक्रम में जसवंत बाबा , आरके पुरम कांग्रेस मंडल चेतन पारेता , वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जसवंत बाबा, कैलाश गौतम , विपुल कोठारी , दुर्गेश प्रजापति , बुद्धि मीणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles