भारत सिंह चौहान
कोटा/पतंजलि योगपीठ एवं आदर्श योग सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में गणेश उद्यान में नियमित रूप से संचालित आदर्श योग क्लास में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत कोमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास प्रारंभ हो गया है।
योग गुरु श्री परमानंद ने सभी योग साधकों को प्रातः काल प्रोटोकॉल के अनुसार योगा अभ्यास करवाया। इस अवसर पर कार्यकारिणी टीम से महामंत्री निर्मला, कोषाध्यक्ष मुंशीलाल, युवा प्रभारी शोभाराम, योग शिक्षिका निर्मला, मीडिया प्रभारी मेघा, संस्कृति, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा जिला महामंत्री रमेश चन्द्र गोयल, शिव शंकर, रामदेव पारेता, एवं गिरिराज ने सहयोग प्रदान किया
योगा काउंसलर हर्षा ने बताया कि कोमन योग प्रोटोकॉल का नियमित अभ्यास 20 जून तक प्रतिदिन जारी रहेगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन गणेश उद्यान में किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण विधायक संदीप शर्मा उपस्थित रहेंगे
योग अभ्यास का समय प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी योग साधकों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है
















