Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू सम्मानित, केंद्रीय मंत्रियों ने पहनाया मेडल

-रामावतार राठौर

कोटा/सुनील कुमार साहू केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़, कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा व ओलंपियन योगेश्वर दत्त के हाथों मेडल पहनाकर सम्मान स्वरूप भेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप 2026 के शुभारंभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं बहुपदक विजेता सुनील कुमार साहू को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, राजस्थान खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़, राजस्थान कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा तथा ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने सुनील कुमार साहू को मेडल पहनाकर एवं सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान कर सम्मानित किया।

सुनील कुमार साहू इससे पहले भी समर कैंप 2025 में खिलाड़ियों को मोटिवेशनल स्पीच देने के लिए आमंत्रित किए जा चुके हैं। वहीं मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर भी सुनील को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा सम्मानित किया गया था।

सुनील कुमार साहू ने अलवर में आयोजित पहली इंटरनेशनल मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लिया। खेल क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सुनील ने राष्ट्रीय स्तर पर 6 पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

सुनील कुमार साहू को उनकी उपलब्धियों के लिए गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

समर कैंप 2026 में लगभग 609 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जहां खिलाड़ियों के शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ मानसिक मजबूती, मोटिवेशन और समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सकें।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सुनील कुमार साहू की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles