Sunday, May 31, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

53 संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं गणेशोत्सव समितियों का सामूहिक सम्मान समारोह संपन्न

श्याम सुंदर शर्मा

कोटा। हिंदू सर्व समाज सोशल महासंघ कोटा एवं अनंत चतुर्थी गणेश स्थापना आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में शहर की 53 गणेशोत्सव एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का सामूहिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणेशोत्सव समितियों के प्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष नारायण अग्रवाल ने बताया कि कोटा में गणेशोत्सव को और अधिक भव्य, व्यवस्थित एवं सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान करने के लिए आने वाले समय में महाराष्ट्र एवं इंदौर की तर्ज पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, संस्कृति और जनजागरण का भी सशक्त माध्यम है।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गणेशोत्सव समितियों, सामाजिक संस्थाओं एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपरना पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने गणेशोत्सव के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारा एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने गणेशोत्सव आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने का कार्य करते हैं। समारोह में सभी सम्मानित सदस्यों ने भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles