Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया तंबाकू मुक्त समाज का संकल्प

भारत सिंह चौहान

कोटा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण तथा शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक योगिता महावर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं शिक्षाविद पप्पू लाल वर्मा थे, जबकि अध्यक्षता स्काउट गाइड स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल ने की। इस अवसर पर प्रवीण कुमार शर्मा एवं जिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। योगिता महावर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्व तंबाकू निषेध दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि युवाओं को तंबाकू जैसी घातक लत से दूर रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि पप्पू लाल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रकाश जायसवाल ने कहा कि स्काउट एवं गाइड सदैव सामाजिक जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें तंबाकू निषेध, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं स्वच्छ जीवनशैली से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय रोग एवं श्वास संबंधी बीमारियों की जानकारी देते हुए कहा कि जागरूकता ही इस समस्या से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। अंत में सभी उपस्थित जनों ने तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles