Tuesday, September 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

चीन निर्मित वस्तुओं के बजाए, अपने देश में निर्मित वस्तुएँ खरीदना सच्ची राष्ट्रसेवा है – पंकज गोयल

-भारत सिंह चौहान

भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांतीय बैठक सम्पन्न 

कोटा । भारत तिब्बत सहयोग मंच, चितौड़ प्रान्त की प्रांतीय बैठक कोटा में, मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल के मुख्य मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चित्तौड़ प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द कौशल नें की। इस दौरान अतिथि के रूप में मंच के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार, उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रभारी दीपक शर्मा, क्षेत्र संयोजक शशि प्रकाश शर्मा प्रमुखरूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन प्रान्त महामंत्री अरविन्द सिसोदिया नें किया एवं धन्यवाद जिला अध्यक्ष कुंजबिहारी गौतम ने दिया।

बैठक में मंच के नवनियुक्त प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षो का अभिनन्दन किया गया।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल नें कहा की ” चीन भारत के बाजार में अपना सस्ता और खराब क्वालिटी का माल बेंच कर पैसा कमाता है और उसी पैसे से हथियार बना कर पाकिस्तान को देता है और पाकिस्तान उन्ही हथियारों को हमारे सैनिकों के विरुद्ध इस्तेमाल करता है। इसलिए हम सबको मिल कर इस चैन को तोड़ने के लिए, चीनी वस्तुओं का बहिस्कार करना चाहिए, चीनी समान खरीदने से अधिकतम बचना चाहिए। हमें हर संभव चीनी समान नहीं खरीदना है, उसका स्वदेशी विकल्प खरीद कर देश सेवा करनी चाहिए। अपने देश में बनी वस्तुओं को खरीदना यही सच्ची राष्ट्रसेवा है।”

उन्होंने कहा कि ” देश के प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का आव्हान करते हैँ, इससे हमारा देश मज़बूत बनेगा। ”

चितौड़ प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द कौशल नें मंच की गतिविधियों का वृत्त प्रस्तुत करते हुये कहा कि ” भारत तिब्बत सहयोग मंच की चित्तौड़ प्रान्त की प्रांतीय इकाई एवं 12 जिलों में से 9 जिलों का गठन हो चुका है, मंच तवांग यात्रा, श्रावण मास संकल्प सहित 12 बड़े कार्यक्रमों को आयोजन सहित चीनी वस्तुओं के बहिस्कार का व्यापक जनजागरण करता है। ”

कौशल नें कहा कि ” चीन की अर्थ व्यवस्था जिस दिन गिर जायेगी उसी दिन तिब्बत आजाद हो जायेगा, चीन द्वारा जो हमारा 43 हजार वर्ग किलोमीटर भूभाग दबाया हुआ है, वह वापस प्राप्त कर लिया जायेगा, भगवान शिव का निवास कैलाश मानसरोवर हमें मिल जायेगा। इसलिए चीनी वस्तुओं का बहिस्कार करना हमारा कर्तव्य है।”

राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार नें मंच के उद्देश्योँ और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि ” मंच गत 27 वर्षों के अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन में सक्रिय है। इसका मुख्य उद्देश्य तिब्बत को चीन से स्वतंत्र करवाना, चीन की विस्तारवादी नीतियों पर अंतराष्ट्रीय दबाब उत्पन्न कर अंकुश लगवाना, अपने कैलाश मानसरोवर को मुक्त करवाना, चीनी वस्तुओं का बहिस्कार, भारत की सुरक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु कार्य करना है। ”

मंच के उत्तर पश्चिम क्षेत्र संयोजक शशिप्रकाश शर्मा नें कहा कि ” मंच का कार्य बड़ा है वह पूरे देश में सक्रिय है 11 क्षेत्र 300 से अधिक जिलों में सक्रिय है। ” उन्होंने बताया कि 5 जून पर्यावरण दिवस पर मंच वृक्षरोपण एवं पर्यावरण सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसी तरह श्रावण मास में कैलाश मानसरोवर मुक्ती हेतु संकल्प अभियान चलेगा। ”

उन्होंने बैठक में मौजूद सहभागियों को संकल्प दिलाया।

बैठक में प्रांतीय महामंत्री अरविन्द सिसोदिया कोटा, प्रांतीय महामंत्री विजयकुमार श्रीवास्तव कांकरोली, महिला विभाग राष्ट्रीय महामंत्री मधु शर्मा, युवा विभाग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमराज जिंदल, प्रान्त मंत्री ओम सोनी मधुर अंता,प्रान्त मंत्री सुरेश वैष्णव डूंगरपुर, कोषाध्यक्ष छुट्टन लाल शर्मा कोटा, प्रचार प्रमुख सोसल मीडिया हुकमत सिंह झाला कोटा सहित युवा विभाग अध्यक्ष मनोज शर्मा भीलवाड़ा, महिला विभाग अध्यक्ष ड़ा राजेश शर्मा कोटा, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ प्रान्त संयोजक जटाशंकर शर्मा और प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ संयोजक विठ्ठल सनाढय बूँदी मौजूद रहे।

मंच के जिला अध्यक्षों में कुंजबिहारी गौतम कोटा, हरिराज सिंह हाड़ा बूँदी, बेनीराम कुमावत राजसमंद, बृजमोहन ओझा भीलवाड़ा सहित मौजूद रहे।

मंच के चित्तौड़ प्रान्त में कोटा, उदयपुर, चितौड़, प्रतापगढ़,बारां, बूँदी, झालावाड़,अजमेर भीलवाड़ा, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर आदि जिलों से प्रतिनिधि व पदाधिकारी सम्मिलित हुये।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles