Thursday, August 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मिस अंजली शर्मा ओर मिसेज उमा चाहर और मिस्टर शरद कुमावत चित्तौड़गढ़ 2026 के विजेता 

चित्तौड़गढ़ । शहर में फैशन और ग्लैमर का रंगारंग माहौल उस समय देखने को मिला, जब रैम्प एक्स मिस चित्तौड़गढ़ 2026 का भव्य आयोजन कीर्ति प्लाजा प्रताप नगर में किया गया। कार्यक्रम में शहर के उभरते मॉडल्स और प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।

इस फैशन शो में करीब कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मिस, मिस्टर एवं मिसेज श्रेणियों के प्रतिभागी शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने रैंप वॉक के दौरान अपना परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा, स्टाइल और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी जोरदार तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका में सोना कोटियाना , वाशु एवं ज्योति शर्मा शर्मा , जसप्रीत कौर जूरी में उपस्थित रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

आयोजन से जुड़े ए. वी. कोखर उर्फ मलिक सर ने जानकारी देते हुए बताया कि निस चित्तौड़गढ़ 2026 की विजेता अंजली शर्मा ओर उप विजेता पलक मिसेज चित्तौड़गढ़ 2026 की विजेता उमा चाहर और उप विजेता संगीता फुलवरिया, मिस्टर चित्तौड़गढ़ 2026 के विजेता शरद कुमावत ओर उप विजेता रोमान अली रहे । कार्यक्रम के दौरान ए.वी.प्रोडक्शन से रेहाना हसन और किरण गोस्वामी , रिदम सर अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन ने चित्तौड़गढ़ शहर में फैशन और प्रतिभा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान किया। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि आगामी चरणों में यह प्रतियोगिता और भी भव्य रूप में सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles