Thursday, August 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

80 फीट रोड पर चला KDA का बुलडोजर, कार बाजार और अवैध पार्किंग हटाई

भारत सिंह चौहान

कोटा।आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में कोटा विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने 80 फीट रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाए। लंबे समय से कार बाजार, कार वॉशिंग सेटअप और अवैध पार्किंग के कारण आवागमन बाधित होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगाए गए कार वॉशिंग सेटअप, पार्किंग सेटअप, थड़ियां और टीनशेड हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। अभियान दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। सड़क पर खड़ी अवैध रूप से पार्क की गई कारों को क्रेन से टोचन कर चालान बनाए गए।

अभियान में कोटा विकास प्राधिकरण के तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक प्रफुल्ल गोयल, भवानी शंकर कारपेन्टर, हरीश कुमार गुप्ता, हरिश्चन्द्र प्रजापति, पटवारी रोहिणी महावर, हितेश माहेश्वरी सहित प्राधिकरण का जाब्ता मौजूद रहा।

प्राधिकरण अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles