Monday, October 12, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नेक रहमत एजुकेशन हब एंड हेल्पिंग हैंडगरीब व बेसहारा बच्चों को बांटे -जूते-चप्पल

कोटा।भीषण गर्मी के दौर में जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से नेक रहमत एजुकेशन हब एंड हेल्पिंग हैंड द्वारा सेवा कार्य आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सचिव आबिद खान एवं कोटा जिला सचिव नितिन गौतम के नेतृत्व में शहर के गरीब, बेसहारा एवं मंदबुद्धि बालक-बालिकाओं को चप्पल, जूते और सैंडल वितरित किए गए।

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव आबिद खान ने कहा कि संस्था किसी राजनीतिक उद्देश्य से कार्य नहीं कर रही है, बल्कि मानव सेवा और देश प्रेम की भावना से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अपने विवेक से मतदान करे और जो सरकार बेहतर कार्य कर रही है, उसे समर्थन दे।

जिला सचिव नितिन गौतम ने कहा कि सभी समुदाय एक हैं और मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। संस्था लगातार समाजहित के कार्यों में जुटी हुई है और आगे भी जरूरतमंद लोगों की सहायता करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और संस्था के कार्यों की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles