Monday, May 11, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“मां सुखी परिवार की आधारशीला” विषय पर महिला दिवस एवं दो दिवसीय समर कैंप आयोजित

कोटा/प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान कोटा में “मां सुखी परिवार की आधारशीला” विषय के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो दिवसीय महिला समर कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिव्या बहन जी (एयरोबिक्स ट्रेनर) एवं हंसा त्यागी जी (प्रदेशाध्यक्ष, विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ एवं डायरेक्टर, कोटा कर्मचारी सहकारी समिति) रहीं। कार्यक्रम का संचालन बीके चंद्रकला दीदी ने प्रभावशाली ढंग से किया।

कार्यक्रम में आशीर्वचन देते हुए कोटा संभाग प्रभारी एवं सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने कहा कि मां परिवार की प्रथम शिक्षक एवं संस्कारों की आधारशिला होती है। एक संस्कारी एवं सशक्त मां ही सुखी परिवार और श्रेष्ठ समाज का निर्माण कर सकती है। आध्यात्मिकता के माध्यम से महिलाएं अपने जीवन में आत्मविश्वास, धैर्य एवं सकारात्मकता ला सकती हैं। इस अवसर पर दीदी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।

दो दिवसीय समर कैंप के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं प्रेरणादायक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें गाना प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता, पजल गेम एवं नाटक प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आनंद, उत्साह एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles