बांरा/श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स …परिवार बारां) के द्वारा चलाए जा रहे सघन परिंडा अभियान के तहत आज कोयला ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में बांधे गए परिंडे ।
संस्थान के कपिल सोनी,रितेश मीणा ने बताया कि इस भीषण गर्मी में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निरंतर परिंडा अभियान के तहत आज माथना, तिसाया, कोयला ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे लगाए गए और लोगों को उनमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था के लिए संकल्प दिलाया।
संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि मनुष्य अपने लिए पानी और अन्न की व्यवस्था तो कर लेता है ,परंतु इन मासूम पक्षियों को दाना पानी के लिए कई दूर तक उड़ना पड़ता है। इसलिए इन्हें कई बार गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का भी सामना करना पड़ता है और हर साल हजारों पक्षी इस भीषण गर्मी में अपनी जान खो देते हैं ।
इसलिए हमें अधिक से अधिक परिंडे लगाकर,प्रतिदिन इन में दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए । क्योंकि जीव दया ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। संस्थान के अभिषेक सोनी ,मोहन सोनी ने इस अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की है,कि जिन्होंने इस भीषण गर्मी में अभी तक अपने घर आंगन में, बालकनी में ,छत पर अगर परिंडा नहीं लगाया हो तो वह एक *परिंडा* इन मासूम *पक्षियों* के लिए जरूर लगाए और उसमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था का संकल्प ले।
आज के इस अभियान में रणवीर मेहता, चारवीं ,नरेश मेहता, विशाल, विनोद, जितेंद्र, प्रिंस, अंकित, रोहित, रामप्रकाश, हिमांशु, हरिओम, सोनू, मुकेश आदि पर्यावरणप्रेमियों का सहयोग रहा l
अपनत्व की भावना ….
थोड़ा सा पानी, थोड़ा सा दाना…
आओ कुछ करें उनके लिए,,,,
जो बोल नहीं सकते खुद के लिए,,,,,






