Sunday, May 10, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दो ममियों का संगम — ममता, संस्कार और प्रेम की अनोखी मिसाल 

कोटा।मदर्स डे के विशेष अवसर पर एक ऐसा भावुक संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया। दो मातृशक्तियों के प्रेम, त्याग और स्नेह को समर्पित यह अनमोल पल परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बन गया।“माँ केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी ताकत होती है” — इस भावना को साकार करते हुए परिवारजनों ने अपनी दोनों ममियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। उनके स्नेह, संस्कार और समर्पण को नमन करते हुए तस्वीरों और भावनाओं के माध्यम से मातृत्व का अद्भुत संदेश दिया गया।

इस खास अवसर पर परिवार ने बताया कि माँ का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जो हर कठिन परिस्थिति में संबल बनकर साथ खड़ा रहता है। दोनों माताओं ने परिवार को प्रेम, एकता और संस्कारों की डोर में बांधे रखा है।

परिवार की बेटियों ट्विंकल सोनी, रजनी सोनी और कामनी सोनी ने अपनी बड़ी मम्मी कृष्णा सोनी एवं छोटी मम्मी बीना सोनी के प्रति भावपूर्ण श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ममता ही परिवार की सबसे बड़ी ताकत है।

“माँ की ममता से बढ़कर इस दुनिया में कोई दौलत नहीं।”मदर्स डे पर यह भावुक संगम हर किसी को यह संदेश देता है कि माँ का प्यार जीवन का सबसे अनमोल उपहार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles