बिगुल जैन
कोटा / विद्यालय के विद्यर्थीयो को जागरूक करने हेतु अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस, थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरखेड़ा कोटा मे एक आयोजन रखा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गाइड स्नेहलता शर्मा ने जिला कमिश्नर कब एवं डिवीजनल वार्डन यज्ञ दत्त हाडा डिवीजन वार्डन का प्रधान स्थानीय संघ मुकेश दाधीच प्राचार्य रमेश सुमन उप आचार्य ओम प्रभा मेहता के सानिध्य में किया अतिथियों का स्वागत स्कार्फ व माला पहनाकर पोस्ट वार्डन अमरलाल वसीम राजा ललित मिश्रा द्वारा किया गया.
इस कार्यक्रम में नगर निगम के फायर कर्मी मिनेश मीणा किशन भार्गव के सानिध्य में डिवीजन 4 के स्वयंसेवक सोमदत्त दिनेश मेवाड़ा भेरूलाल युवराज मीणा सुरेश वर्मा ने अग्नि के प्रकार उससे बचाव घरेलू गैस में सिलेंडर आग लगने पर नियंत्रण के तरीके समझाएं साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग कब और कैसे करें की जानकारी दी . प्राथमिक चिकित्सा दल में घायलों को सुरक्षित निकालना उन्हें प्राथमिक चिकित्सा स्थल तक पहुंचाने के बारे में स्टेचर के माध्यम से प्रयोग प्रदर्शन कर समझाया एक घायल को विजेता सैनी नागरिक सुरक्षा स्वयंसेविका ने सर की चोट जबड़े की चोट हाथ की हड्डी खिसकने के समय लगाए जाने वाली तिकोनी पट्टी की प्राथमिक चिकित्सा के बारे में भी बताया रामाधार सन्नू कुमार शिवकुमार राकेश बघेल दिनेश मेवाड़ा युवराज मीना सोमदत्त भेरूलाल रामाधार शर्मा उमेश नाम आदि ने घायल की पहचान उसकी श्वसन प्रक्रिया को नियंत्रण सीपीआर की पद्धति की जानकारी बालक बालिकाओं को दी इस अवसर पर श्रीमती स्नेह लता शर्मा ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक को स्काउट गाइड संगठन द्वारा प्रदर्शित जीवन रक्षा पद्धतियों की सराहना की कहा कि हम विद्यालयों में इसे निरंतर प्रदर्शित करने के लिए डिवीजन 4 के स्वयंसेवक व अन्य डिवीजन का सहयोग लेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य चेयरपर्सन राजेश बिरला ने कहा कि सेवा का दूसरा नाम नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवा वह स्काउट गाइड संगठन है दोनों का संयुक्त आज का अभ्यास बालक और बालिकाओं के लिए जीवन उपयोगी है वह प्रयास करेंगे की विद्यालयों में स्काउट गाइड संगठन के साथ-साथ जूनियर रेड क्रॉस भी संचालित हो इस अवसर पर सुरेश काबरा ललित मिश्रा संस्था प्रधान रमेश सुमन शा ला प्रभारी श्रीमतीओम प्रभा मेहता के साथ स्थानीय संघ के प्रधान मुकेश मोहन दाधीच उपस्थित रहे शा ला परिवार व बालक बालिकाओं के नेत्र प्रशिक्षण का कार्य ललित मिश्रा ऑप्टिशियन द्वारा अपने स्टाफ एरीश मनीष के साथ मिलकर किया गया लगभग 300 बालक बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर नेत्र परीक्षण किया गया श्री मिश्रा ने कहा कि जिन बालक बालिकाओं को चश्मे की जरूरत होगी उसे उसे निशुल्क उनकी ओर से उपलब्ध कराया जाएगा कार्यक्रम के आयोजन में अखिल भारतीय कौशिक गायत्री परिवार नागरिक सुरक्षा संगठन डिवीजन चार राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ कोटा का सहयोग रहा स्थानीय विद्यालय बोरखेड़ा के साला स्टाफ का विशेष सहयोग रहा स्वागत उद्बोधन शाला प्राचार्य रमेश सुमन द्वारा संचालन यज्ञ दत्त हाडा डिवीजनल वार्डन ने अमरलाल पोस्ट वार्डन के सहयोग से किया धन्यवाद डॉक्टर श्री मुकेश मोहन दाधीच ने दिया






