Saturday, May 9, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आए ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत

कोटा शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बड़ा बस्ती निवासी सोनू महावर पुत्र चौथमल महावर काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ एक अन्य युवक भी सवार था। इसी दौरान गलत दिशा से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने सोनू महावर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक का उपचार जारी है।

सूचना मिलने पर अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles