Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में सनसनीखेज वारदात: घर में सो रही महिला पर फेंका खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसी

कोटा शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला पर गरम तेल फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार महिला रात के समय अपने घर में सो रही थी, तभी अचानक उस पर खौलता तेल डाल दिया गया। गर्म तेल शरीर पर गिरते ही महिला दर्द से चीख उठी, जिससे घर और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

्घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बर्न वार्ड में भर्ती किया। घायल महिला की पहचान समझ कंवर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं डॉक्टरों की टीम महिला की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles