Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, जरूरतमंदों की मदद को बढ़े हाथ

– अशफाक अंसारी

कोटा। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन द्वारा विज्ञान नगर स्थित फैजाने मदीना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की सहायता करना था, जिन्हें नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है।

यह जानकारी फाउंडेशन के जिम्मेदार अरशद अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान के प्रति जागरूकता दिखाई। आयोजकों ने लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि थैलेसीमिया मरीजों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में द हेल्पिंग हैंड्स संस्था के अध्यक्ष अफरोज खान ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

इस अवसर पर मौलाना अशरफ, शाहिद मदनी, साकिब भाई, आमिर खान, डॉक्टर अशफाक, इंजिनियर अब्दुल खालिद, शमशेर खान, तोसिफ एवं मुस्तानिर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles