कोटा – शहर के नांता इलाके में आज मुख्य सड़क पर दूध बेचकर वापस लौट रहे, बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, बाइक सवार चाचा को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, इस घटना में देवीलाल उर्फ़ देवा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गोविंद एमबीएस अस्पताल में भर्ती है, जानकारी मिली है कि दाबी क्षेत्र के निवासी देवीलाल उर्फ़ देवा इसका भतीजा गोविंद एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दूध बेचकर गांव लौट रहे थे, नांता मुख्य सड़क पर एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, घायल गोविंदा का इलाज जारी है पुलिस डंपर चालक को तलाश कर रही है
डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा गंभीर




