Tuesday, May 5, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारत की जनता ने सनातन विरोधियों को कड़ा संदेश दिया है – अरविन्द सिसोदिया

भारत सिंह चौहान

कोटा। भाजपा कोटा संभाग के मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने सोमवार को घोषित हुए पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “जनता ने सनातन का अपमान करने वालों को सत्ता से बेदखल कर दिया है, जबकि सनातन का सम्मान करने वाली सरकारों को पुनः अवसर दिया है।” उन्होंने कहा कि ” बंगाल में भाजपा की विजय भावुक कर देनें वाला ऐतिहासिक पल है, भारतीय जनसंघ नें राजनीती में पहली सीट बंगाल से ही ड़ा श्यामाप्रसाद मुखर्जी के रूप में जीती थी। यह विजय निश्चितरूप से मुखर्जी को समर्पित है।”

सिसोदिया नें कहा ” भारत के प्रधानमंत्री मोदीजी और भाजपा गठबंधन में एक बार फिर से जनविश्वास प्रमाणित हुआ है। प्रतिदिन सुबह – सुबह प्रधानमंत्री मोदीजी के विरुद्ध अपशब्द कहने वालों को, यह जनता का संदेश है। ”

उन्होंने कहा कि ” तमिलनाडु में डीएमके जिस सनातन को डेंगू मलेरिया बता रहा था, उसे वहां की जनता नें सत्ता से उतार दिया है। पश्चिम बंगाल में हिंदुत्व की डेमोग्राफी बांग्लादेशी घुसपैठियों से मिल कर बदलने में लगीं, ममता बैनर्जी की टीमसी सरकार को वहां की जनता नें सत्ता से उखाड़ फेंका है। हिंदुत्व का सम्मान और सुरक्षा देनें वाली असम और पण्डिचेरी सरकारों की वापसी हुई है। वहीं केरलम में धर्म को अफीम कहने वाली वामपंथ की अंतिम सरकार को वहाँ की जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया और अब आने वाले समय में वहाँ भी बंगाल की तरह भाजपा नई ताकत बनेगी।”

सिसोदिया ने कहा कि ” जिन राज्यों में आज परिणाम घोषित हुए हैं, वहां मतदाताओं ने भाजपा और एनडीए गठबंधन के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उसे मजबूती दी है। वहीं इंडी गठबंधन का बिखराव भी सामने आया है। उनके प्रति जनविश्वास घटा है। इस चुनाव से पहले इंडी गठबंधन के पास पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम जैसे तीन बड़े राज्य थे। उनमें से तीनों में सत्ता परिवर्तन जनता नें किया है। अलबत्ता केरल में दोनों प्रमुख गठबंधन इंडी गठबंधन में थे इसलिए यह राज्य इंडी गठबंधन का कहलायेगा। ”

उन्होंने आगे कहा कि “इन चुनाव परिणामों से यह साबित होता है कि देश की जनता तुष्टिकरण के विरुद्ध है और सनातन परंपराओं के अपमान की राजनीति को स्वीकार नहीं करती है। जनता ने स्पष्ट रूप से हिंदुत्व के सम्मान, राष्ट्रवाद और विकास सहित सुशासन को प्राथमिकता दी है।”

सिसोदिया नें कहा कि ” सोमवार को आए चुनावी नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता अब सांस्कृतिक मूल्यों, राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर अपना समर्थन दे रही है।”

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles