Saturday, August 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गौ सम्मान आहवान अभियान की मीटिंग गीता भवन में हुई

कोटा/एक प्रेस विज्ञप्ति में धर्म प्रेमी व गो सेवक अरुण भार्गव ने बताया कि संत महंत गोविंदाचार्य जी महाराज के दिशा निर्देश में गौ रक्षा गौ सेवा हमारा धर्म हमारा कर्तव्य को लेकर गीता भवन में मीटिंग रखी गई।

मीटिंग में मुख्य आतिथ्य साध्वी महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती रही उन्होंने सभी महिला पुरुषों से एवं आव्हान किया की अधिक से अधिक संख्या में लाडपुरा तहसील कार्यालय कलेक्ट्रेट पर प्रातः 10:00 बजे 27 तारीख को पहुंचकर गौ सम्मान अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं महंत गोविंदाचार्य ने पूर्ण जानकारी बताते हुए कहा कि पहले चरण 27 अप्रैल आवश्यकता हुई तो दूसरा चरण 27 जुलाई 2026 और तीसरा चरण 27 अक्टूबर को होगा।

कौशिक गायत्री परिवार के यज्ञदत्त हाडा ने जनसंख्या में विशेष रूप से ध्यान रखकर फॉर्म भरने की बात कही।

अरुण भार्गव ने अपने विचार में कहा की गौ माता की रक्षा करना अपने परिवार के सदस्य की रक्षा करने के बराबर है

केके माहेश्वरी, गोपाल महेश्वरी, महीनों से इस कार्य में लगे हुए हैं उन्होंने पूरी जानकारी विस्तार से बताई इसमें शंभू दयाल शर्मा, जगदीश शर्मा, विकास, गोपाल, गिरधर लाल बडेरा ,एडवोकेट मदन मोहन शर्मा ,खुशीराम गोचर, संदीप जैन ,रविंदर ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान की बात कही। यह जानकारी आकाश भार्गव ने दी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles