Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“हर घर परिंडा” अभियान: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जीवनदायिनी पहल

बारां। भीषण गर्मी के बीच मासूम पक्षियों के लिए संवेदनशील पहल करते हुए श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स परिवार, बारां) द्वारा निरंतर परिंडा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवम विहार और कृष्णानगर कोटा रोड के विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे लगाए गए।

संस्थान के ताराशंकर पंचोली और कपिल सोनी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संस्था लगातार परिंडे बांध रही है।

संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि “हर घर परिंडा” अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने घरों पर भी परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए नियमित दाना-पानी की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने लिए भोजन और पानी की व्यवस्था कर लेता है, लेकिन मासूम पक्षी इसके लिए पूरी तरह मानव पर निर्भर होते हैं। ऐसे में उनके लिए दाना-पानी उपलब्ध कराना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है।

अभियान के दौरान लोगों को जीव दया का संदेश देते हुए संकल्प भी दिलाया गया।

इस सेवा कार्य में राकेश मित्तल, अभिषेक सोनी, कपिल सोनी, राजीव उपाध्याय और हरीश नामा सहित कई लोगों का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles