Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हिंद राष्ट्र संस्था ने किया अन्नदान, जल सेवा और चप्पल वितरण, गरीब लोगों को खाना खिलाया

-गिरिराज महावर

कोटा। समाज सेवा की प्रेरणादायक पहल करते हुए हिंद राष्ट्र संस्था द्वारा जरूरतमंदों के लिए अन्नदान, जल सेवा एवं चप्पल वितरण की। इस सेवा कार्य ने मानवता, सहयोग और भाईचारे की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।अध्यक्ष अंकित पोरवाल के अनुसार कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी पिलाकर भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई। साथ ही श्रद्धा एवं सेवा भाव से पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया, जिससे अनेक लोगों को भोजन उपलब्ध हुआ। जिन लोगों के पास पांव में पहनने के लिए चप्पल नहीं थी, उन्हें चप्पल वितरित कर उनके जीवन में सुविधा एवं सम्मान का संचार किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। उनका कहना था कि सेवा ही सच्चा धर्म है और जरूरतमंद की सहायता करना ही मानवता की सबसे बड़ी पहचान है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ललित मीणा , नीरज शर्मा, सचिव पंकज मीणा, सह सचिव रवि मालव, तथा कोषाध्यक्ष पवन नागर एवं आलोक कांत ने उपस्थित रहकर सहयोग किया । भोजन वितरण एवं सेवा कार्य में सदस्यों में मुख्य रूप से रूपेश सुमन, दीपक मेहरा, आदित्य सिंह, त्रिलोक गौतम, चिराग नागर, ऋषि नागर, मोहित आर्य, मोनू मीणा, अभिषेक मालव, दिव्यांश राव, मोहित सक्सेना, राहुल कहार, सोनू मीणा, नीरज शर्मा, जितेंद्र, कामेश जांगिड़, कुंजबिहारी सेन, मयंक, कुलदीप सेन, दीपक नागर, रक्षित शर्मा, पृथ्वी सिंह, ऋषभ, गिरिराज मालव, शैलेन्द्र, लोकेश गौर एवं मोहित मेघवाल शामिल रहे।उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखें जाएँगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles