Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की सभापति नियुक्ति एवं सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में सदस्यता – कल्पना देवी

कोटा/विधानसभा समितियों के गठन के अंतर्गत विधायक कल्पना देवी को महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस गठन में कल्पना देवी एकमात्र महिला विधायक हैं, जिन्हें सभापति का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त, कल्पना देवी को सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में सदस्य के रूप में भी शामिल किया गया है, जिससे उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति का मुख्य दायित्व महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों तथा कानूनों की प्रभावी निगरानी करना है। समिति समय-समय पर इन योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं सुधारात्मक अनुशंसाएं भी प्रस्तुत करती है।

कल्पना देवी के नेतृत्व में समिति महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य तथा बच्चों के पोषण एवं संरक्षण से जुड़े विषयों पर विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य करेगी। साथ ही, सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में सदस्य के रूप में भी वे जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles