Friday, August 21, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एमएसपी खरीद केंद्रों पर हो रहा अन्नदाता का अपमान : गुंजल

क्वालिटी के नाम पर किसानों के गेहूं को नहीं तोला जा रहा

कोटा: न्यूनतम समर्थन मूल्य के खरीद केंद्रों पर गेहूं की तुलाई में हो रही अराजकता व अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा कि एमएसपी खरीद केंद्रों पर अन्नदाता का अपमान हो रहा है। सरकार, प्रशासन व एफसीआई मिलकर किसानों को बेवकूफ बना रहे हैं, क्वालिटी के नाम पर किसानों के गेहूं को नहीं तोला जा रहा है उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई बे मौसम बारिश से कुछ किसानों का गेहूं थोड़ा भीग गया है जिससे क्वालिटी में थोड़ा अंतर आया है लेकिन एफसीआई उनको बदरंग बताकर नहीं खरीद रही है जो किसानों के साथ अन्याय है। गुंजल ने कहा कि पर बीघा साढ़े छः क्विंटल की तुलाई की बात कर रहे हैं परंतु जिन किसानों का पर बीघा साढ़े आठ क्विंटल गेहूं उत्पादन हुआ है वह किसान दो ढाई क्विंटल गेहूं बेचने कहां जाएगा।

गुंजल ने कहा जहां किसानों को केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं गुणवत्ता से लेकर स्लॉट बुकिंग किसानों की बड़ी समस्या बनी हुई हैं वहीं सरकार के प्रतिनिधि क्वालिटी व सभी प्रकार के गेहूं की तुलाई के बड़े बड़े दावे कर रहे है व किसानों को बेवकूफ बना रहे हैं जिसको लेकर भी किसानों मे भारी नाराजगी है।उन्होंने कहा की प्रशासन व सरकार मिलकर इस अराजकता व अव्यवस्थाओं का तुरंत समाधान करें । प्रशासन व एफसीआई किसानों को अनावश्यक परेशान करना बंद करें अन्यथा किसानों के साथ मिलकर हो रही अव्यवस्थाओं के खिलाफ आंदोलन करना पड़ेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles